फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला ने घर से लापता हुए पति व भतीजे को तलाशने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। डाहर गांव से शुक्रवार को चाचा व भतीजे के लापता होने का मामला सामने आया है। इसराना थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति व भतीजे की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर लापता चाचा भतीजे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में डाहर वासी ज्योति ने बताया कि शुक्रवार को उसका पति पवन व भतीजा बिना किसी को कुछ बताए घर से चले गए। दोनों को आसपास व सभी रिश्तेदारियों में तलाश किया गया। कोई पता नहीं चलने पर पुलिस को शिकायत दी गई है। पीड़िता ने बताया कि लापता होने के बाद से ही उनका फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर लापता चाचा भतीजे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें