फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्पीड ब्रेकर आने पर बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। संजय चौक पर स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला करीब 24 दिन पहले घायल हुई थी। जिसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शहर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इंसार बाजार निवासी पूजा पांच अप्रैल को बाइक पर बैठकर अपने पति के साथ जा रही थी। समय चौक के पास स्पीड ब्रेकर पर वह बाइक से गिरकर घायल हो गई थी। घायल का उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों ने सौंप दिया है।
विज्ञापन

=====
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें