पानीपत। सेक्टर 36-37 एमथ्रीएम कंपनी में एक कोरसेंट से भरी गाड़ी जनरेटर सेट पर पलट गई। जिससे जनरेटर क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर कंपनी इंजीनियर ने पुलिस को शिकायत देकर गाड़ी मालिक एवं ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को कपिल निवासी एमथ्रीएम सेक्टर 36-37 ने बताया कि वह इसी कंपनी में साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। उनकी कंपनी का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए उन्हाेंने एक डीजी जनरेटर सेट लगा रहा था। आठ सितंबर को एक गाड़ी कोरसेंट लेकर आई थी। ओवरलोड होने की वजह से जब ड्राइवर गाड़ी को पीछे कर रहा था तो कोरसेंट से भरी ये गाड़ी उनके डीजी सेट पर पलट गई। जिससे उनका जनरेटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उनका करीब 3.5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। अब गाड़ी मालिक उनका डीजी सेट जनरेटर सेट को ठीक कराने से मना कर रहा है। कंपनी इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।