पानीपत। स्वतंत्रता दिवस पर पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा बुधवार को निकाली जाएगी। यात्रा के संयोजक मेयर कोमल सैनी के पति दिनेश सैनी होंगे। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने इसके लिए सोमवार को जीटी रोड स्थित कार्यालय में बैठक की। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की। उन्हाेंने कहा कि तिरंगा यात्रा का आयोजन 13 अगस्त को शाम चार बजे जीटी रोड स्थित होटल मिड टाउन से किया जाएगा। यह जिला सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक पर पहुंचेगी। यात्रा में शहर के आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन महिला मोर्चा का विशेष योगदान रहेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री सुनील कंसल, सुमित जागलान, जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया, जिला प्रवक्ता वेद पाराशर, पार्षद नवीन जिंदल व पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग मौजूद रहे। संवाद