माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। रेस्टोरेंट में गाड़ी पार्क का काम करने वाले कर्मचारी के साथ उसके साथ कैश काउंटर का काम करने वाले अन्य कर्मचारी ने अपने साथियों समेत मारपीट कर दी। आरोपियों ने पीड़ित के सिर पर ईंट से वार किया। इससे वह चोटिल हो गया। अब पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना तहसील कैंप पुलिस को दी शिकायत में सवित निवासी गांव गढ़ी सिकंदरपुर ने बताया कि वह जनता प्रिमियम रेस्टोरेंट में काम गाड़ी पार्क करता है। इसी रेस्टोरेंट में नितिन नाम का लड़का कैश काउंटर पर काम करता है। बुधवार को उसकी नितिन के साथ मामूली कहा-सुनी हो गई थी जिसको उसी समय आस-पास में काम करने वाले अन्य लोगों ने बीच बचाव करवा दिया था।
इसके बाद वीरवार को वह रेस्टोरेंट में गाड़ी पार्क करवा रहा था। रात करीब 9:30 बजे नितिन अपने साथियों के साथ आया और अचानक उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। इसी दौरान रेस्टोरेंट में काम करने वाले अन्य लड़के आ गए। जिन्होंने नितिन व उसके साथियों को पकड़ने की कोशिश की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।