फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बहन के घर जा रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत-रोहतक रेलवे लाइन पर इसराना रेलवे स्टेशन के पास एक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से कारद गांव के एक अधेड़ की मौत हो गई। वह घर से अपनी बहन के घर चंदौली गांव जाने के लिए निकला था। ट्रेन चालक की सूचना पर जीआरपी मौके पर पंहुची और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। जीआरपी ने परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया। कारद निवासी महेंद्र (52) अपनी बहन के घर चंदौली जाने के लिए घर से निकले थे। वह इसराना से पानीपत ट्रेन से जाने के लिए स्टेशन पर आए थे। यहां ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसल गया। इससे वह ट्रेन के नीचे गिर गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव की शिनाख्त जेब में मिले कागजात से की और परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें