फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी में लगी भीषण आग, मशीन और कच्चा माल खाक

विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाते हुए कर्मी। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बापौली। थाना बापौली क्षेत्र के डाडौला गांव के पास सोमवार सुबह करीब सवा पांच बजे एक फैक्टरी में आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से फैक्टरी में मशीन, कच्चा माल व फैक्टरी के भवन को नुकसान पहुंचा है। फैक्टरी मालिक वंश गुप्ता ने बताया कि उनकी डाडौला गांव में गुप्ता इंटरनेशनल के नाम से फैक्टरी है। सोमवार सुबह करीब सवा पांच बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग की पांच टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक ने बताया कि आग लगने से फैक्टरी में कच्चा मॉल, मशीन और भवन को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें