फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली 17 वर्षीय किशोरी का चाकू की नोक पर अपहरण कर ले गए गांव के तीन आरोपी, 50 हजार नकदी व ढाई लाख कीमत के गहने भी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बबैल में तीन युवकों ने चाकू के बल पर किशोरी का अपहरण कर लिया। यही नहीं आरोपियों ने इस दौरान विरोध कर रही किशोरी की चाची को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया और घर से नकदी तथा जेवर भी उठा ले गये। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नरेश पुत्र रामसिंह निवासी गांव बबैल ने बताया कि वह शिमला मौलाना स्थित फ्लोर एंड मोर कंपनी में सुपरवाइजर हैं। पत्नी सुमन एपेक्स अस्पताल में नर्स है। उनके चार बच्चों में बड़ी बेटी प्रीति का शुक्रवार को अपहरण किया गया है। पड़ोस में रहने वाली किशोरी की चाची संतोष ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम पांच बजे जब घर गई तो साहिल पुत्र इकबाल प्रीति के गले पर चाकू लगाकर खड़ा था। उसकी बुआ के लड़के अंकुश पुत्र चरण सिंह निवासी गांव बबैल ने प्रीति को पीछे से पकड़ रखा था। वहीं आरोपी राजू पुत्र कर्मबीर ने प्रीति के हाथ पकड़े थे। उसने शोर मचाया तो तीनों ने मारपीट की, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। जब होश आया तो प्रीति मौके पर नहीं थी। संतोष ने बताया कि उसने किशोरी के पिता को कॉल भी किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें