पानीपत। थाना बापौली क्षेत्र जलमाना गांव में युवती अन्नू (18) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। परिजनों ने किसी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। बापौली थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि जलमाना गांव में सोमवार शाम को सूचना मिली थी कि एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचककर युवती का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि अन्नू 12वीं पास कर चुकी थी और आईटीआई में प्रवेश लिया था। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से तनाव में थी। सोमवार को उसने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद