जौरासी के सिद्धपीठ शिव मंदिर में कन्या पूजन के बाद भंडारे में खाना खाते श्रद्धालु। संवाद
समालखा। गांव जौरासी स्थित सिद्धपीठ प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को शारदीय नवरात्र पर हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। पुजारी राघव शास्त्री की देखरेख में हवन में पूर्णाहुति दी गई। इसके बाद कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने मां दुर्गा से गांव और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान रामनिवास मित्तल, सचिव धर्मवीर, कोषाध्यक्ष बलवान सिंह, शमशेर, कुलदीप और डॉ. राधेश्याम मौजूद रहे।
3