फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क पार कर रहे अधेड़ को बाइक सवार टक्कर मारकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। शाहपुर गांव के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को एक बाइक सवार टक्कर मारकर भाग गया। जिसके बाद युवक को काफी चोट आई है। इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में नवीन निवासी चिड़ी गांव ने बताया कि वह दस जून को शाम साढ़े छह बजे अपने फूफा को रामरूप को उनके इसराना गांव में छोड़ने के लिए जा रहा था। शाहपुर गांव के पास उनके फूफा कुछ सामान लेने के लिए गाड़ी से उतर गए और सड़क पार करने लगे। तभी गोहाना की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक ने उनको टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जिसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं। उन्होंने बाइक सवार के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें