नांगलखेड़ी के पास पिता के साथ खड़ी 21 वर्षीय युवती को एक कार चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। विकास नगर निवासी रामाकांत गिरी ने बताया कि 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे वह अपनी बेटी प्रीति के साथ नांगलखेडी के पास फ्लौरा रोड के सामने सड़क पर खड़े थे। इसी बीच करनाल की तरफ से एक सेंट्रो गाड़ी का चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाता हुआ आया और सीधा उसकी बेटी को टक्कर मार दी। वह घायल बेटी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां वह उपचाराधीन है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी है।