रोहतक। जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति के सदस्य ललित मोहन सैनी ने कहा कि दस नवंबर को गोहाना में होने वाली हरियाणा शक्ति रैली प्रदेश में राजनीति के मायने बदल कर रख देगी। वे रविवार को वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। ललित मोहन सैनी ने वार्ड वासियों को 10 नवंबर की रैली का न्योता दिया। इस अवसर पर सिविल रोड ट्रेडर्स यूनियन के प्रधान सूरज रसवंत, कांग्रेस नेता छोटू राम बागड़ी, जोगेंद्र सैनी, भगतराम बहमनिया, वेदप्रकाश सैनी, बसंत चायल, जोनू चायल और तेज कौर सैनी मौजूद रहे।