फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना का आरोपी पति काबू

Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अशोक विहार निवासी मेनका की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपी उसके पति सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि अशोक विहार निवासी मेनका ने 19 सितंबर को महिला थाने में शिकायत दी थी कि उसकी शादी गांव बोहर, रोहतक निवासी सोनू के साथ हुई थी। उसने अपने पति सोनू और ससुर रामचंद्र पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने व शारीरिक व मानसिक यातनाएं देने का आरोप लगाया था। महिला थाना पुलिस ने मेनका की शिकायत पर पति सोनू और ससुर रामचंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर सोनू को गिरफ्तार कर किया है। महिला थाना प्रभारी प्रोमिला का कहना है कि दूसरे आरोपी रामचंद्र को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें