सोनीपत। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में हुई योनेक्स सनराइज सारा एनसीआर टैलेंट हंट ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाडियों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। चेयरमैन आशीष आर्य ने बताया कि पुरुष अंडर-15 आयु वर्ग में छात्र रोहण पराशर ने सेमीफाइनल में दिल्ली के शुभम गोस्वामी को हराकर कर रजत पदक पर कब्जा किया। महिला वर्ग के अंडर-15 आयु वर्ग में लिटल एंजल्स स्कूल की मनीषा ने दिल्ली की रिया को हराकर रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-13 में जयंत और सूरज ने क्वार्टर फाइनल में आयुष और ट्विंकल को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यालय में सभी खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। निदेशिका सोनिया आर्य और प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।