बापौली। बापौली खंड में बुधवार को आयोजित सेवा सेतु शिविर में विभिन्न गांवों के 97 नागरिकों ने समस्याएं और शिकायतें दर्ज कराईं। शिविर में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, क्रीड, बिजली, महिला एवं बाल विकास, अंत्योदय और उद्यान विभाग सहित कई प्रमुख विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। अधिकारियों ने मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निवारण के लिए जरूरी कदम उठाए। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ भी मौजूद रहे। संवाद