फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंकाथन दौड़ के विजेताओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंकाथन दौड़ के विजेताओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

पानीपत। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेक्टर 13-17 में आयोजित पिंकाथन दौड़ के धावकों के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सुपरवाईजरों व सभी समाजसेवी संगठनों, महिला संगठनों, राहगिरी टीम, नीजि शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधकों व प्राचार्यो, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और उन सभी महिलाओं को स मानित किया गया। इसके अलावा जिला की सभी महिला प्रतिभागियों व छात्राओं को भी स मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्राचार्यो, खंड शिक्षा अधिकारियों, सामाजिक व शैक्षणिक और धार्मिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के माध्यम से शुक्रवार को लगभग 50 हजार धावकों को पुरस्कार वितरित करने के लिए पुरस्कार देकर एक नया रिकार्ड कायम किया गया। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जहां पानीपत में पिंक मैराथन का आयोजन होना हम सभी के लिए जहां गौरव की बात थी। वहीं इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाना एक चुनौती पूर्ण कार्य भी था, लेकिन पानीपत की संस्थाओं ओर महिला धावकों ने जिस प्रकार जिला प्रशासन का सहयोग दिया और इस पिंकाथन दौड़ को एक ऐतिहासिक भव्य पिंकाथन दौड़ में परिवर्तित कर दिया। उन्होंने कहा कि पानीपत एक ऐतिहासिक शहर है और इस पवित्र स्थल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस भव्य समारोह के कारण पूरा पानीपत शहर पिंक नगरी बन गया। इस मौके पर गांव अटावला की 76 वर्षीय दर्शना को 11 हजार रूपये, प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर स मानित किया गया। वहीं उन्होंने इस महिला से प्रेरणा लेने की बात भी कही। इस अवसर पर एडीसी प्रीति, निगमायुक्त वीना हुड्डा, सीटीएम शशि वसुंधरा, सीईओ सुमन भाखड़, डीएसपी सतीश वत्स, डीपीओ सरला यादव, डीईओ बिजेंद्र नरवाल, डीईईओ धर्मबीर कादियान, डिप्टी डीईओ कौशल्या आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें