फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की तीसरे दिन उपचार के दौरान दिल्ली अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की तीसरे दिन उपचार के दौरान दिल्ली अस्पताल में मौत
विज्ञापन

सनौली। कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की तीसरे दिन उपचार के दौरान दिल्ली अस्पताल में मौत हो गई। सनौली थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है । मंगलवार 26 फरवरी को गांव बबैल निवासी युवक कपिल पुत्र जसमेर गांव बबैल से सनौली रोड से पानीपत की ओर जा रहा था। जब वह बाईक ले कर छाजपुर नदी के पास पहुंचा तो तेज गति से एक कार ने उसे जबरदस्त टक्कर मारी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर रूप से घायल कपिल को उपचार के लिए पीजीआई खानपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसको दिल्ली सबदरगंज अस्पताल में दाखिल कराया गया। जिस पर इलाज के दौरान उसने वीरवार को उसकी मौत हो गई। सनौली थाना पुलिस ने मृतक के परिवार के सदस्य प्र दीप के ब्यान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। सनौली थाना एचसी राजेंद्र ने बताया कि बाइक सवार कपिल बबैल निवासी को अज्ञात कार चालक टक्कर मार कर भाग गया था । घायल कपिल का उपचार दिल्ली में चल रहा था कि उसकी इलाज दौरान मौत हो जाने पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें