आरसी व रुपयों से भरा बैग चोरी
पानीपत। हुडा सेक्टर 6 निवासी पूजा गर्ग पुत्री रघुबीर गर्ग थाना शहर पुलिस को चोरी की एक शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वो बुटीक का काम करती है। सोमवार सुबह 10 बजे दुकान खोली व शाम साढ़े 7 बजे दुकान बंद कर दी थी। शाम को दुकान बंद करते हुए उसने अपना लेपटॉप के बैग में गाड़ी की आरसी व 45 हजार रुपये की नकदी रखी थी। वो दुकान बंद करते हुए अपना बैग दुकान के बाहर ही भूल गई। अगली सुबह वहां से बैग चोरी हो गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।