फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों से लैस 16 बदमाशों ने युवती के घर में घुसकर युवती सहित परिवार के 4 लोगों पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारों से लैस 16 बदमाशों ने युवती के घर में घुसकर युवती सहित परिवार के 4 लोगों पर हमला कर किया घायल
विज्ञापन


पानीपत। काबड़ी रोड निवासी युवती ने बताया कि 30 दिसंबर की रात 8 बजे उसके घर में करीब 15-16 अज्ञात बदमाश घुसे। सभी बदमाश हथियारों से लैस थे। उन्होंने आते ही उसके साथ छेडछाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने युवती पर रॉड-डंडो व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी किचन की ओर दौड़े। जहां बदमाशों ने युवती के परिजनों पर भी हमला कर दिया। जिस दौरान युवती के पिता के सिर पर रॉड लगने से घायल हो गए। साथ ही युवती की मां भी चोटिल हो गई। बीच-बचाव में आए छोटे भाई की अंगुली भी कट गई। पीड़िता ने बताया कि लाइट ना होने के कारण वो बदमाशों को पहचान ना सके। महज 3 मिनट में बदमाश वारदात को अंजाम देकर घर से बाहर की ओर भाग गए। जहां वो 5 बाइक पर सवार हो कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंची व घटना स्थल के आस-पास क्षेत्र से 2 लावारिस बाइक बरामद की। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस के हाथ कई पुख्ता सबूत लग गए, बावजूद इसके पुलिस मामले में आरोपियों को नहीं पकड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें