फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों की पहली मांग थी के उनका नेता पड़ा लिखा हो, लेकिन 26 वार्डों में से 15 पार्षद दसवीं पास, तीन आठवीं पास व चार 12वीं पास

विज्ञापन
विज्ञापन
26 वार्डों में से 15 पार्षद दसवीं पास, तीन आठवीं पास व चार 12वीं पास
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम चुनाव से पहले हर व्यक्ति की पहली पसंद थी कि जनप्रतिनिधि पढ़े लिखे हो व शहर को पड़ा लिखा मेयर व पार्षद मिले, लेकिन मतगणना के बाद शहर को मेयर तो अच्छा पढ़ा लिखा मिला, परंतु 26 में से केवल चार पार्षद ही ऐसे है जिन्होंने ग्रेजुएट या उससे उपर की पढ़ाई की है। इसके अलावा 15 पार्षद केवल दसवीं पास है, 3 पार्षद आठवीं पास है और चार पार्षद 12वीं तक पढ़े हैं। जो दर्शाता है कि लोगों को केवल सर्वे में ही पढ़ा लिखा जनप्रतिनिधि पसंद आता है। बाद में सब चुनावी धारा में बह जाते हैं और पड़े लिखे प्रत्याशी की उम्मीदों पर पानी फिर जाता है। पार्षदों में सबसे ज्याता शिक्षित शकुंतला है, जो कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी थी। शकुंतला ने मास्टर ऑफ फाइन आर्ट, एमवीए तक की पढ़ाई की है, जो वर्तमान में एक निजी स्कूल में अध्यापन कार्य कर रही है। पढ़े लिखे पार्षदों में दूसरे नंबर पर रवींद्र भाटिया है, जो बीजेपी से है। उन्होंने ग्रेजुएट की पढ़ाई के साथ साथ मास कॉम की पढ़ाई भी की है। तीसरे नंबर पर बीजेपी पार्षद अंजली शर्मा आती है, जोकि बीएसी कर चुकी है। चौथे नंबर पर वार्ड 25 से बीजेपी पार्षद दुष्यंत भट्ट है, जिन्होंने बीए तक की पढ़ाई की हुई है। वहीं चार पार्षदों ने 12 वीं तक की पढ़ाई की है, जिसमें वार्ड दो के पार्षद पवन, वार्ड 6 से पार्षद रवींद्र, वार्ड आठ से पार्षद चंचल सहगल व वार्ड 11 से पार्षद कोमल सैनी ने शामिल है। वहीं 15 पार्षद दसवीं पास है, जिसमें वार्ड एक से अनीता, वार्ड चार से रवींद्र नागपाल, वार्ड 5 से अनिल बजाज, वार्ड 7 से अशोक कटारिया, वार्ड 9 से मिनाक्षी नारंग, वार्ड 12 से सतीश सैनी, वार्ड 13 से शिवकुमार, वार्ड 15 से सुमन रानी, वार्ड 16 से अत्र सिंह, वार्ड 17 से प्रमोद देवी, वार्ड 18 से बलराम, वार्ड 20 से लोकेश नारुंग, वार्ड 21 से संजीव कुमार, वार्ड 23 से अश्विनी कुमार व वार्ड 26 से विजय जैन शामिल है। इसके अलावा बचे हुए तीन पार्षद केवल आठवीं तक पढ़े हुए है। जिसमें वार्ड 22 से चंचल, वार्ड 24 से मंजीत व वार्ड 19 से निशा शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें