बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत
इसराना ।
सोमवार सुबह पानीपत रोहतक नेशनल हाईवे पर शाहपुर गांव में बस स्टेंड के पास हाईवे पार कर रही एक पचास वर्षिय महिला बाईक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए इसराना के पास एक प्राईवेट अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सोंप दिया। मृतका के परिजन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पवन वासी शाहपुर ने बताया कि उसकी ताई पचास वर्षिय सरोज पत्नी कवंरभान वासी शाहपुर सोमवार सुबह हाईवे पार कर दूसरी तरफ जा रही थी तभी वह एक बाईक की चपेट में आ गई। घायल अवस्था में सरोज को इसराना के पास एक प्राईवेट अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सोंप दिया। मृतका के परिजन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।