फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलवाने के बहाने लिया फोन नंबर, शादी का झांसा देकर शादीशुदा युवक ने युवती संग बनाए शारीरिक संबंध, युवती 2 माह की हुई गर्भव

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलवाने के बहाने लिया फोन नंबर, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। एक युवती ने बताया कि एक साल पहले वह दिल्ली किसी काम से गई थी। उस दौरान उसे मेट्रो में गगनदीप पुत्र उमेद सिंह हाल निवासी तहसील कैंप मिला। दोनों की नौकरी के विषय पर बातचीत हुई। उस दौरान गगनदीप ने नौकरी दिलवाने के बहाने उससे उसका मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों की कुछ समय बाद फोन पर बातचीत होने लगी। युवती ने बताया कि वह गुरुग्राम में किसी निजी कंपनी में काम करती थी। वहां वह उससे मिलने आया करता था। कुछ दिनों बाद युवक उसे पानीपत लेकर आया, जहां उसने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद युवती ने परिवार वालों की सहमति से उसको शादी के लिए हां कर दी। इसके बाद युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसके बाद दोनों पानीपत में रहने लगे। एक माह पहले युवती को पता लगा कि युवक पहले से ही शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। इस बारे में जब युवक से बात की तो उसने उसकी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने के बारे में कहा। फिर से शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। इसके चलते युवती दो माह की गर्भवती है। इसके बाद युवक उसका मोबाइल फोन बंद कर शहर से बाहर से भाग गया। पीड़िता ने आरोपी की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें