फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने एसई, डिवीजन, सब डिवीजनों पर धरना प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने वीरवार को उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के पानीपत सर्कल अधीक्षक अभियंता, सिटी डिवीजन, सब अर्बन डिवीजन व जिला की सभी नौ सब डिवीजन कार्यालयों, हरियाणा बिजली प्रसारण निगम के कार्यालय पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। यूनियन के नेता तेजपाल, कटार सिंह, सतबीर खना, सुरेश चौहान, दिनेश शर्मा ने कहा प्रदेश सरकार न तो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की नौकरी को स्थाई कर रही है और न ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार समान काम के बदले समान वेतन दे रही है। वहीं ठेकेदार, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का निर्धारित समय पर वेतन नहीं देता और अधिकारियों से मिल कर उनका हर तरह से शोषण कर रहा है। अधिकारी वर्ग, ठेकेदारों के साथ मिल कर बिजली निगम को दोनों हाथों से लूट रहे है। यूनियन ने प्रदेश सरकार से सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की नौकरियों को पक्का करने, निर्धारित समय पर वेतन देने, ईपीएफ, ईएसआई की सुविधा देने,समान काम समान वेतन देना, नई पेंशन नीति रद्द कर पुरध्नी पेंशन नीति लागू करना, बिजली निगम के खाली पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाना की मांग की। आंदोलन में बडी संख्या में बिजली कर्मचारियों ने भाग लिया। दूसरी ओर, रिटायर कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में लघु सचिवालय के सामने ऐलिवेटेड हाईवे के नीचे धरना दिया और और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इधर, पानीपत रोडवेज बस स्टैंड में प्रदेश सरकार की परिवहन नीति के विरोध में पानीपत रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने धरना दिया और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।



बिजली कर्मियों ने एसई, डिवीजन, सब डिवीजनों पर धरना प्रदर्शन किया
-रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बस स्टैंड पर धरना दिया
-सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पर धरना दिया
फोटो 19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें