फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झट्टीपुर स्थित फैक्ट्री से ट्रक में लोड कर भेजा था रिफाइंड

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव झट्टीपुर स्थित एक कंपनी से देहरादून लेकर जा रहे रिफाइंड ऑयल की 110 पेटियों को बीच रास्ते में ही गायब कर दी। कंपी अधिकारियों ने चालक व एक अन्य व्यक्ति पर इसका शक जाहिर किया है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रक में 1195 पेटियां लोड कराई थी। समालखा थाना पुलिस न चालक समेत दो पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अंकुर निवासी समयपुर बादली, दिल्ली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव झट्टीपुर में उसकी सन पैकर्स मेकर्स के नाम से फर्म है। उसने देहरादून स्थित एक कंपनी में भेजने के लिए 1195 रिफाइंड ऑयल की पेटियां ट्रक में लोड करवाकर रवाना की थी। लेकिन चालक सुशील व शिवकुमार ने बीच रास्ते में ही 110 पेटियां गायब कर दी। देहरादून की कंपनी से फोन आने पर उन्हें इसकी जानकारी मिली। उक्त दोनों आरोपियों बार-बार पेटियां वापस पहुंचाने की मांग की, लेकिन दोनों टालमटोल करते रहे। जिससे परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने सुशील व शिवकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें