फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। अखिल भारतीय ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति ने हरियाणा में ईबीपीजी कैटेगरी में जाट समेत छह जातियों को शामिल करने वाले नोटिफिकेशन को रद करने की मांग को लेकर रोष जताया और सरकार का पुतला फूंक कर राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति ने शुक्रवार को शहरभर में प्रदर्शन कर लघु सचिवालय के सामने सरकार का पुतला फूंका और फिर डीसी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिराम दीक्षित व प्रदेशाध्यक्ष पवन पहलवान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति के प्रयासों से आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण दिया था। जिसमें ब्राह्मण, बनिया, पंजाबी व राजपूत को शामिल किया था। 1996 से लेकर 2014 तक के शासनकाल में इन चारों जातियों के साथ नौकरियों में हरियाणा में बहुत भेदभाव हुआ व एक प्रतिशत भी नौकरी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसा कर ब्राह्मण, बनिया, पंजाबी व राजपूत जाति के लोगों के साथ छलावा किया है। बीजेपी सरकार में छह जातियों को बीसी कैटेगिरी में शामिल करके आरक्षण दिया हुआ है। जिसका फैसला उच्च न्यायालय ने सुरक्षित रखा हुआ है। उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव द्वारा नोटिफिकेशन को रद करने की मांग की। इस मौके पर जिला युवा प्रधान कृष्ण गौतम, सुरेंद्र बड़ौता, सुखदेव सालवन, सोमपाल रितौली, देशराज संजय कॉलोनी, अशोक जौरासी, पूर्व सरपंच श्यामलाल, रामदिया व जयकिशन ऊंटला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें