माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान जिले में 912 मतदान केंद्र पर 912 बूथ स्तरीय अधिकारी और 112 पर्यवेक्षक कार्य करेंगे।
यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी है। उन्होंने बताया कि पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 270 मतदान केंद्र हैं। यहां 270 बूथ स्तरीय अधिकारी और 35 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पानीपत शहर विधानसभा क्षेत्र में 211 मतदान केंद्र पर 211 बूथ स्तरीय अधिकारी और 27 पर्यवेक्षक लगाए हैं। इसराना (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 199 मतदान पर 199 बूथ स्तरीय अधिकारी और 23 पर्यवेक्षक लगाए हैं। समालखा विधानसभा क्षेत्र में 232 मतदान केंद्र पर 232 बूथ स्तरीय अधिकारी और 27 पर्यवेक्षक लगाए हैं।
विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और मतदाता सूची में त्रुटियों को ठीक किया जाएगा।