फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने एटीएम बदल पिता-पुत्र को लगाई 90 हजार रुपये की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। इसराना के एक एटीएम पर नकदी निकलवाने आए पिता पुत्र को मदद के बहाने दो युवकों ने झांसा दे एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद इनके बैंक खाते से 90 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस चोरों की पहचान के लिए एटीएम पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जौंधन कलां निवासी हरपाल ने बताया कि वह अपने पुत्र सचिन के साथ शुक्रवार को इसराना में एटीएम से नकदी निकलवाने के लिए आया था। बेटे ने मशीन में कार्ड डाला तो पैसे नहीं निकले। इसी वक्त एटीएम में दो युवक खड़े थे। इन युवकों ने कहा कि वो पैसे निकालने में मदद करते हैं। उन्होंने एटीएम लिया और उनको बदलकर दूसरा कार्ड दे दिया। इन युवकों ने उन्हें कहा कि मशीन में खराबी है। वो यहां से चले गए। कुछ देर बाद उनके खाते से 90 हजार रुपये चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें