फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इंस्ट्रागाम पर पैसे कमाने का झांसा देकर 8.47 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 10 Nov 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर पैसा कमाने की चाहत ने युवती को 8.47 लाख रुपये की चपत लगा दी। साइबर थाने में तंदवाली गांव निवासी युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। युवती ने बताया कि वो बीए तक पढ़ी लिखी है। वो इंस्टाग्राम पर आईडी चलाती है। एक दिन उसकी आईडी पर एक विज्ञापन और उन्होंने उस पर क्लिक कर दिया। इसके बाद एक कोड आया। फिर आईडी पर उसकी जानकारी मांगी गई जो उन्होंने दे दी। फिर उन्हें आईडी पर कुछ काम करने के लिए दिया गया। इस काम के बदले उन्हें कुछ पैसे भी मिले। इसके बाद उन्हें आईडी पर लगातर निर्देश मिलते रहे और वो ठगों के बहकावे में आ गईं और उनके व उनके पिता के खाते से उन्होंने 8 लाख 47 हजार 500 रुपये की ठगों द्वारा बताए गए खाते में डाल दिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें