प्रवीन गाहल्याण ने सतपाल छौक्कर को 57 वोट से हराया, बने समालखा बार एसोसिएशन के प्रधान
समालखा। बार एसोसिएशन समालखा के चुनाव में प्रवीन गाहल्याण ने अपने प्रतिद्वंद्धी सतपाल छौक्कर को हराते हुए प्रधान पद पर कब्जा किया। जबकि उपप्रधान पद पर तेलूराम और सचिव पद अनिल ने जीता। जबकि मोहित अनेजा महासचिव तथा सुरेंद्र कहराणा कोषाध्यक्ष पद पर पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। आरओ जनेश्वर तथा एआरओ दिनेश मोहन शर्मा ने बताया कि समालखा बार में 210 वकील हैं जिसमें से 199 ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें प्रधान पद के लिए प्रवीन गाहल्याण को 127 वोट प्राप्त करते हुए सतपाल छौक्कर को हराया। छौक्कर को 70 वोट ही मिल सके। वहीं उपप्रधान पद पर तेलूराम को 113 और उसके प्रतिद्वंद्धी रोहतास को 86 वोट मिल सके। जबकि अनिल ने 107 वोट प्राप्त करते हुए अपने प्रतिद्वंद्धी जितेंद्र को हराते हुए सचिव पद पर कब्जा किया। जबकि कैशियर व ज्वाइंट सेक्रेटरी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। नव चयनित प्रधान प्रवीन गाहल्याण ने कहा कि वह वकीलों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और ईमानदारी से अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कभी भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा। वहीं प्रवीन गाहल्याण के विजयी होने पर उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।