आयकर जमा कराने का आज अंतिम दिन, अब भी 25 हजार करदाताओं ने नहीं जमा कराया टेक्स
पानीपत। आयकर भरने की आज अंतिम दिन है। रविवार को भी टेक्स जमा करने के लिए डेस्क लगाया जाएगा। शनिवार को भी आयकर भरने के लिए विभाग ने अलग से डेस्ट की व्यवस्था की थी लेकिन अब भी जिले के 25 हजार करदाताओं ने आयकर जमा नहीं कराया है। इन पर विभाग सख्ती के मूड में है। विभाग ने करदाताओं को लेट फीस के साथ रिटर्न भरने का अंतिम मौका सभी को दिया गया है। इसके बाद भी कोई नहीं भरेगा तो उसके खिलाफ विभाग की कार्रवाई शुरू होगी। जिला आयकर विभाग के पास उपलब्ध रिकार्ड के अनुसार पानीपत रेंज में कुल 1.50 लाख करदाता है लेकिन बार-बार जागरूक करने के बावजूद अभी तक केवल 1.25 लाख ने ही आयकर रिटर्न भरा है। अब विभाग का कहना है कि जिन करदाताओं ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए आयकर रिटर्न नहीं भरा है, उनके पास एक और मौका है। लेट फीस के साथ 31 मार्च तक आयकर रिटर्न भर सकते हैं, जिन करदाताओं की आय 5 लाख से ज्यादा है और उन्होंने अभी रिटर्न नहीं भरा है वो 10 हजार रुपये लेट फीस के साथ रिटर्न भर सकते हैं। वहीं छोटे करदाताओं को रिटर्न भरने के लिए केवल 1 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। 31 मार्च के बाद वित्त वर्ष 2017-18 की आयकर रिटर्न नहीं भर पाएंगे। जो करदाता अपनी रिटर्न नहीं भरेंगे उनको विभाग की तरफ नोटिस दिए जाएंगे।