अधूरे नाला निर्माण से गली निवासी परेशान
थर्मल। गांव शोदापुर में बस अड्डा के पास मेन गली में करीब दो माह पहले एक निजी कंपनी ने नाला निर्माण के पांच फीट के करीब गहरा और 100 मीटर के करीब लम्बा गड्ढा खोदा हुआ है। इसके कुछ हिस्से में निर्माण कार्य हुआ बाकि ऐसे ही पड़ा है। जिसके कारण गली में न तो कोई वाहन आ सकता और रात के समय अंधेरे में पैदल निकलने का भी खतरा बना रहता है। गली निवासी राजेश, कर्मबीर, सजंय, नवरत्न, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार, सेवा राम आदि ने बताया कि नाला के उपर अब तक स्लैब नहीं डाला हुआ। जबकि अभी दो तीन अंदर कईं शादियां है ऐसे में शादी में आया कोई बच्चा या गली का बच्चा नाले में गिर सकता है। इस बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ दिलबाग मेहरा ने बताया कि ठेकेदार को बोल दिया है कि जल्द काम पूरा करे।