पाक को शीघ्र सबक नहीं सिखाया तो शहीदों को शांति नहीं मिलेगी : पंवार
पानीपत। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता ओमवीर सिंह पंवार के नेतृत्व में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए श्रीराम चौक से देशराज कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी होते हुए भावना चौक, चौ.देसराज धर्मशाला तक कैंडल मार्च निकाला। श्रद्धांजलि सभा में ओमबीर पंवार ने कहा कि पुलवाला में पाकिस्तान ने कायरता दिखाते हुए पीठ पर हमला किया है। हम भी हमला करने की क्षमता रखते हैं लेकिन पीछे से हमला करना भारतीय खून में नहीं है। पंवार ने कहा कि यदि शीघ्र पाकिस्तान को सबक नहीं सिखाया गया तो शहीदों की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कानूनी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहिक बुद्धिराजा, डॉ.सुरेंद्र शर्मा, विजय बुद्धिराजा, प्रेम गोयल, यामीन मलिक, कुलवंत सिंह, अमित पंवार, अरुण श्रीवास्तव, अजय गोयल, विकास सिंघला, ओम प्रकाश, राधा रानी सेवा समिति के प्रधान सुभाष गोयल, बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रधान भारत भूषण, महेश मल्होत्रा व संजय गुज्जर आदि मौजूद रहे।