किसानों की सहमति लेकर पाइप लाईन दबवाएगी पंचायत, तब होगी सिंगपुरा से गंदे पानी की निकासी
थर्मल। क्षेत्र के गांव सिगंपुरा के ग्रामीण गंदे पानी की निकासी न होने के कारण परेशान है। गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए पास में ही गंदा नाला तो है, परंतु वहां पर कुछ किसानों की जमीन से पाइप लाईन दबानी होगी। इसी कारण काफी समय से काम अटका हुआ है। सिंगपुरा व सिठाना की एक ही ग्राम पंचायत है। गांव के सरपंच सतपाल बाजीगर ने बताया कि इस बारें में दोनों गांव के ग्रामीणों व उन किसानों के साथ रविवार को बैठक होगी। उन किसानों की सहमति लेकर ही ग्राम पंचायत गंदे पानी की निकासी का प्रबंध कर सकेगी। पंचायत में आने की उन किसानों ने भी हां कर दी।