उप खजाना विभाग के सहायक के खाते से 1 लाख 40 हजार निकाले
पानीपत। गांव चमराड़ा निवासी भीम सिंह पुत्र भरतूराम ने बताया कि वो उप खजाना कार्यालय में तरावडी में सहायक के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि 31 दिसंबर की दोपहर 2 बजे वो एटीएम से रुपये निकालने के लिए तरावड़ी में गया था। जहां तीन बार प्रयास करने के बाद भी रुपये नहीं निकले। जिसके बाद उसने सीधे बैंक मैनेजर से बात की। जिस दौरान पता लगा की उसके खाते से 30 दिसंबर व 31 दिसंबर को बलदेवराज पुत्र मोतीराम निवासी दशमेश कॉलोनी नजदीक खालसा कॉलेज यमुना नगर व हरप्रीत सिंह पुत्र जौरा सिंह निवासी लाखो माजरा राजपुरा के खाते में 80 हजार रुपये ट्रांसफर हुए है। साथ ही 60 हजार रुपये की नकदी निकाली गई है। साथ ही बताया कि 24 दिसंबर दोपहर साढ़े 12 बजे एटीएम मशीन से रुपये निकाल रहे था, तो उसके पीछे दो संदिग्ध युवक खड़े थे। भीम सिंह ने उन दो युवकों पर रुपये निकालने का अंदेशा जताया है।