बिल निपटान योजना में अच्छा काम करने वाले चार कर्मचारियों को सम्मानित
पानीपत। बिल निपटान योजना में बेहतरीन काम करने वाले पानीपत के चार कर्मचारियों को बिजली निगम के सीएमडी शत्रुजीत द्वारा ऐक्सीलेंट जॉब अवार्ड से सम्मानित किया गया व प्रशंसा पत्र के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि भी दी गई। जिले में चार क़र्मचारियों ने इसके लिए सबसे अच्छा योगदान दिया है। सर्कल ऑफिस से एलडीसी योगेश, सब अर्बन सब डिवीजन से लाइनमैन दिलबाग, बिहोली से एएलएम कुलदीप व सनौली रोड डिवीजन से एएलएम धर्मबीर को सम्मानित किया है।