पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल द्वारा तीन तलाक पर रोक विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें आर्य कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज पहुंचने पर विजेता प्रतिभागी का प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने स्वागत किया और कहा कि हमें अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत कर प्रयासरत रहना चाहिए। हमें अपने जीवन में लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस सफलता के लिए प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कॉलेज की गृह विज्ञान व महिला विंग की समन्वयक डॉ. संतोष को बधाई दी।