फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-नवनियुक्त अध्यक्ष ने सेक्टर में विकास कराने का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंडस्ट्रीयल एस्टेट एसोसिएशन सेक्टर-29 की आम सभा की बैठक फ्लोरा एक्सपोर्ट के प्रांगण में आयोजित की गई। इस दौरान एसोसिएशन की पुरानी कार्यकारिणी ने अपने कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और अपने खर्चों का ब्यौरा दिया। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी ने अपने इस्तीफे संरक्षक सुखमाल जैन को सौंपे। इसके बाद नई कार्यकारिणी के बारे में विचार-विमर्श कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में पानीपत एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल ने श्रीभगवान अग्रवाल को प्रधान बनाने का प्रस्ताव रखा। पिछली कार्यकारिणी में एसोसिएशन के महासचिव रहे श्रीभगवान अग्रवाल को इस बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीभगवान अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है। संरक्षक सुखमाल जैन ने कहा कि श्रीभगवान अग्रवाल ने पिछले नौ वर्षों से महासचिव के पद पर रहते हुए बेहतरीन कार्य किए हैं। नई कार्यकारिणी में अगले तीन वर्षों के लिए श्रीभगवान अग्रवाल अध्यक्ष, नरेश चोपड़ा उपाध्यक्ष, संजीव गर्ग महासचिव, सुरेश काबरा सहसचिव और प्रमोद खुराना कोषाध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर पूर्व प्रधान जेपी गुलियानी, अतुल मित्तल, गगन रावल दिनेश गर्ग, प्रीतमलाल, गौतम मेहरा, रमेश जिंदल व अनिल बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें