फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटू ने बैठक कर सरकार की नीतियों पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटू ने बैठक कर सरकार की नीतियों पर जताया रोष
विज्ञापन


पानीपत। सीटू से संबधित इंडस्ट्रियल वर्कर्स यूनियन ने बैठक की और सरकार की नीतियों को मजदूर व जन विरोधी बताया।
औद्योगिक मजदूरों ने रविवार को हाली पार्क पानीपत में रोष सभा का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान जयभगवान ने की। महासचिव सुनील दत्त ने कहा कि सरकार की नीतियां जनता विरोधी हैं और कर्मचारी वर्ग सरकार को सहन नहीं कर सकता। कृषि और उद्योग चौपट हो रहे हैं। देश के किसान भूख गरीबी, कर्ज के चलते आत्महत्या कर रहा है। सुनील दत्त ने कहा कि सरकार ने काले धन को खत्म करने के नाम पर नोटबंदी कर देश चलती अर्थव्यवस्था को पंगु बना दिया। जीएसटी लागू करने का सीधा असर देश के लघु व कुटीर उद्योगों पर पड़ने जा रहा है। टेक्सटाइल कपड़ा उद्योगों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर सरकार के गलत निर्णयों व नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन तेज किया जाएगा। इसी संबंध में आठ अगस्त को दिल्ली में ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर राष्ट्रीय कनवेंशन की जाएगी। इस मौके पर गुलाब सिंह, सुनील संयासी, जिया लाल व सीटू नेता रामकुमार यादव मौजूद रहे
--जगमहेंद्र--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें