पूठर में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
इसराना। पूठर गांव स्थित गौरी शंकर देवी देवताओं की मूर्ति स्थापना से एक दिन पहले शनिवार को गांव में सभी देवी देवताओं की झांकियां निकालने के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मंदिर समिति के प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पूठर के गौरी शंकर मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मंदिर में शिव परिवार, श्रीराधा-कृष्ण, हनुमान व भगवती अष्ठामूर्ति की स्थापना की जाएगी। मूर्ति स्थापना समारोह के उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को मंदिर में स्थापित मूर्ति के सभी देवी देवताओं की झांकियों के साथ गांव की परिक्रमा करवाते हुए पांच सौ एक महिलाओं ने अपने सिर पर कलश उठाकर कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम में महंत बाबा धर्मनाथ, सीता राम शर्मा, डॉ. सुरेंद्र कुमार व सुमेर सिंह मौजूद रहे।