सीआईडी ने कॉमर्शियल और दूसरे वाहनों पर कसा शिकंजा
समालखा। सीआईडी ने बुधवार को समालखा में कई जगह छापेमारी करते हुए खेती के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को कॉमर्शियल में प्रयोग करते हुए पकड़ा। इसके साथ ही अवैध रूप से सवारियों को ले जाते वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। हथवाला रोड पर अवैध रूप से शराब बेचते एक युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रदेशभर में सीएम फ्लाइंग अवैध रूप से काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत बुधवार को उड़न दस्ते ने जिले की सीआईडी टीम के साथ कॉमर्शियल उपयोग करते तीन ट्रैक्टर-टॉली को पकड़ा। अवैध रूप से सवारियों को ले जाते हुए दो वैन भी पकड़ी। इनके चालकों काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। हथवाला रोड पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को काबू किया। टीम ने जिलेभर में अवैध खुर्दे पकड़कर पुलिस को सौंपे।