फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भालसी गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में 80 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
शिविर में जांच करते चिकित्सक। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
पानीपत। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में राष्ट्रीय सचिव बनने पर डॉ. नवीन नैन भालसी की ओर से गांव भालसी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को द्वितीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में रवींद्र मातृत्व एवं सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य जांचा और सभी को स्वास्थ्य संबंधित परामर्श दिए। शिविर में करीब 80 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। डॉ. नवीन नैन भालसी ने बताया कि शिविर में बीपी, शुगर, खांसी-जुकाम, वायरल बुखार की निशुल्क जांच की गईं और जरूरतमंद लोगों को दवा दी गई। आगामी शिविर के लिए अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, सीटी-स्कैन, एमआरआई जांचों पर विशेष डिस्काउंट कूपन दिए गए। इस अवसर पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषभ नंदा, मल्टी-स्पेशलिस्ट डॉ. आशीष सहगल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें