फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुख्यालय से मिलेंगे 80 लाख, दवाओं की कमी होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग को मुख्यालय की ओर से 80 लाख रुपये का बजट मिलेगा। सिविल सर्जन की इस मांग पर मुख्यालय की मुहर लग चुकी है। अब इस रकम से जिला नागरिक अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की कमी को पूरा किया जाएगा। इनमें से 50 लाख रुपये जिला नागरिक अस्पताल व 30 लाख रुपये बाहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर खर्च होंगे। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सांप के काटने पर लगाई जाने वाली वैकसीन व रैबीज के टीके उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

फिलहाल सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की काफी कमी है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों से उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों में दवा व अन्य मेडिकल उपकरण की रिपोर्ट मांगी गई है। 80 लाख रुपये का बजट मिलने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. जसवंत पूनिया ने वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में अपने निरीक्षण के दौरान दी थी। जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि 80 लाख रुपये का बजट मुख्यालय से मिलना है। इसको स्वास्थ्य केंद्रों पर बराबर रूप से खर्च किया जाएगा। इनमें से लगभग 50 लाख रुपये जिला नागरिक अस्पताल पर खर्च होंगे। जहां स्वास्थ्य केंद्रों में छोटी छोटी जरूरत को पूरा किया जाएगा। अस्पतालों के लिए दवा भी खरीदी जाएंगी। इसके अलावा सभी छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी की जांच के लिए माइक्रोस्कोप उपलब्ध करवा दिए गए हैं। यहां पर टीबी की जांच जल्द शुरू होगी। सामुदायिक केंद्रों में मिनी ऑपरेशन थियेटर बनाने की कवायद भी चल रही है। इसमें रिफाइनरी का सहयोग लिया जा रहा है। ददलाना व खोतपुरा सामुदायिक केंद्र में जल्द सिजेरियन डिलीवरी शुरू करने का प्रयास है। इसके लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें