फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भूमि के कटाव को रोकने के लिए लगाए 75 मिट्टी के कट्टों के स्टड

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। बाढ़ बचाओ प्रबंधन के तहत इस बार यमुना में करीब 15 करोड़ की लागत से पत्थरों की 12 पुरानी व 12 नई ठोकरें लगाई जानी थी, लेकिन पत्थरों की कमी के चलते सभी ठोकरें नहीं लग पाई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने यमुना के पानी द्वारा भूमि कटाव को रोकने के लिए लेकर पत्थरों की एक ठोकर के स्थान पर मिट्टी के कट्टों के करीब चार स्टड लगाने का फैसला लिया गया। उसी के तहत अब विभाग के अधिकारियों की टीम द्वारा करीब 150 मजदूरों के साथ मिट्टी के कट्टों की स्टड लगाई जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तक मिट्टी के कट्टों की करीब 75 स्टड लगाकर पूरी की जा चुकी है और अधिकारियों के अनुसार अभी कट्टों की करीब 30 स्टड लगनी बाकी है, उनको भी जल्द ही लगवाने का दावा किया जा रहा है। एसडीओ सर्वजीत के अनुसार अब तक गांव राणा माजरा में 14 स्टड, तामशाबाद में 11 व खोजकीपुर में 18 सहित करीब 75 मिट्टी के कट्टों की स्टड लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मिट्टी के कट्टों के ये स्टड यमुना के पानी को भूमि का कटाव नहीं करने देंगे और इनसे टकरा कर यमुना के पानी का बहाव यूपी की तरफ हो जाएगा। गांव राणा माजरा में करीब 2.5 करोड़ से पत्थरों की चार ठोकरें लगनी थी लेकिन पत्थर की कमी होने पर वहां पर अब 15 कट्टों की स्टड लगाई गई है लेकिन राणा माजरा में बृहस्पतिवार को भी पत्थरों के कई बडे़ ट्राले आए हैं और वहां पर अभी तक 16-17 डंपर पत्थरों के आ चुके है।



वर्जन-

सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुरेश सैनी ने बताया कि जहां पर पत्थरों की ठोकरें लगनी थी, वहां पर मिट्टी के कट्टों की स्टड लगाई जा रही है। यमुना में अब तक विभिन्न गांवों में करीब 75 स्टड लग चुकी है और करीब 30 अभी लगानी बाकी हैं। उनको भी जल्द ही लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें