पानीपत। ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने आरटीए और गुप्तचर विभाग के साथ मिलकर ओवरलोडेड वाहनों की जांच का अभियान चलाया। यमुना क्षेत्र के आसपास 11 गाड़ियां रेत से ओवरलोडेड मिली और दो का नियमों का पालन नहीं मिला। आरटीए विभाग ने सभी वाहनों पर 7,38,500 रुपये का जुर्माना किया।
एक गाड़ी का वजन कराया तो 59 टन 860 किलोग्राम मिला। गाड़ी के ड्राइवर ने ई-रवाना 30 मई का पेश किया। जो टाइम आउट था। इसमें करीब 31 टन ओवरलोड यमुना का रेत मिला। इस पर 10,4000 रुपये जुर्माना लगा। दूसरी गाड़ी का ड्राइवर रेत के लोड का ई-रवाना पेश नहीं कर सका। इसमें वजन 60 टन 660 किलोग्राम मिला। इस पर 97500 रुपये जुर्माना किया। दो गाड़ियों के खिलाफ खनन विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा।