फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका पर समालखा के लोगों ने लगाया गली के निर्माण में घपला करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका पर लगाया गली के निर्माण में घपला करने का आरोप
विज्ञापन

समालखा। शहर में नगरपालिका द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन गलियों के निर्माण में लोगों ने घोटाले के भी आरोप लगाए हैं। एक सप्ताह पहले बालाजी मार्केट में गली निर्माण में लोगों ने ऐसे ही आरोप लगाए थे और अब गांधी कॉलोनी वार्ड 4 के लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए गली निर्माण में घपला करने की बात कही है। वार्ड चार गांधी कॉलोनी में हैप्पी चाइल्ड स्कूल के पास करीब दस लाख की लागत से गली की मरम्मत का कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली निर्माण में घपला किया जा रहा है। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा पुराना मलबा वहां से निकालने की बजाए उस पर ही मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि टेंडर में दिए मापदंड के अनुसार रोड़ी भी नहीं बिछाई जा रही। इससे कुछ दिनों बाद गली फिर से दबनी शुरू हो जाएगी। ज्ञात हो कि इससे पहले रेलवे रोड स्थित बाला जी मार्केट में भी ठेकेदार ने पुराना मलबा उठाने की बजाए उसी पर इंटरलॉकिंग टाइल लगा दी थी। जिस पर लोगों ने रोष भी व्यक्त किया। वहीं इस बारे में एसडीएम कुशल कटारिया का कहना है कि वह नगरपालिका अधिकारी के साथ मौके पर जाकर इसकी जांच करेंगे। किसी तरह की खामी मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें