कनाडा में जीत हासिल कर पंजाबी व सिक्ख समाज का मान बढ़ाया
समालखा। कनाडा जैसे देश की राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी की तरफ से उपचुनाव में जगमीत सिंह द्वारा प्रभावशाली जीत से पंजाबी व सिक्ख भाईचारे में खुशी का माहौल है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए वर्ल्र्ड सिक्ख आर्गेनाईजेशन के सदस्य जगतार सिंह बिल्ला ने बताया कि हाल में कनाडा के बरनवी शहर में न्यू डेमोक्रेटिव पार्टी के जगमीत सिंह ने सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार को हराते हुए जीत हासिल की है। जो पंजाबी व सिक्ख समाज के लिए गर्व की बात है। बिल्ला ने कहा कि जब भी जगमीत सिंंह भारत आएंगे तो समालखा में समाज की तरफ से उनको सम्मानित किया जाएगा।