फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बुआना लाखु में विजेता खिलाड़ी को किया गया पुरस्कार देकर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बुआना लाखु में विजेता खिलाड़ी को किया पुरस्कार देकर सम्मानित
विज्ञापन

इसराना। केरल के कोच्ची में 2 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित स्कूल नैशनल हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे यू मुंबा की तरफ से खेलते हुए प्रो वॉलीबाल लीग में प्रिंस मलिक सर्वश्रेष्ठ ब्लाकर रहे। प्रिंस मलिक ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता है। बेहतर प्रदर्शन कर वापस लौटे प्रिंस मलिक का पैतृक गांव बुआना लाखु पहुंचने पर रविवार को फैला उजियारा फाउंडेशन व ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फुलों व नोटों की मालाओं से लाद कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर फांउडेशन की प्रदेश अध्यक्षा रंजीता कौशिक ने कहा कि देहात में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका दिया जाना चाहिए। फाउंडेशन गांव में खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए कार्य रही है। समय समय पर बेहर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाता है। इस मौके पर कोच नरेंद्र मलिक, महिला सरपंच के पति सुरेश कुमार, बलवान मलिक, सुरेंद्र मलिक, वेद वशिष्ठ, सुरजीत, जागेंद्र, राजपाल, रामेहर, राजकपूर, दलबीर व विरेंद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें