1600 मीटर दौड़ में अशोक के भैंसे ने जीता पहला स्थान
थर्मल। गांव सुताना में पशुपालक कमेटी द्वारा भैसों की 1600 मीटर दौड़ कराई गई । इसमें गांव के दो दर्जन के करीब भैसों ने भाग लिया। पहले स्थान पर आने वाले को 3100, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 2100 व तीसरे स्थान पर रहने वाले को 1100 रुपए नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में अशोक के भैंसा मातन ने यह दौड 3 मिनट 16 सैकेंड में पूरी कर पहला स्थान, मोहन के भैसा मीटरी ने 3 मिनट 26 सैकेंड में पूरी कर दूसरा व सुंदर के भैंसा सुंदर ने 3 मिनट 32 सैकेंड में पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेता भैसे के मालिकों को कमेटी की और किसान धर्मपाल ने नकद ईनाम देकर सम्मानित किया। कमेटी ने बताया कि इस बार पहली बार यह प्रतियोगिता करवाई है।