फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो दिन पहले घायल हुए बुर्जग की अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो दिन पहले घायल हुए बुजुर्ग की अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन

फोटो संख्या - 46
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। गांव शोदापुर निवासी बुजुर्ग हंसराज की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार हंसराज पुत्र गंगा राम का रविवार को दोपहर के समय किसी काम से गांव के बस अड्डे की तरफ गया था। जब वह अपना काम करके वापिस अपने घर जा रहा था तो असंध रोड पार करते समय थर्मल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद घायल हंसराल को पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक दिन पहले ही उसे दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में रेफर किया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें